सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस मामले में तभी कार्रवाई हो सकती है या तो अस्पताल पर कार्रवाई के लिए मेरठ पुलिस लिखकर दे या फिर कानपुर स्वास्थ्य विभाग या वहां की पुलिस यह बताए कि अल्फा अस्पताल पर कार्रवाई की जाए। अभी तक इनकी तरफ से ऐसा कुछ लिखित में नहीं आया है।
लिहाजा अभी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले साल नवंबर माह में जब इस अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया था तब प्राथमिकी दर्ज हुई थी और अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगा था, इस आधार पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने उस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी इसके बाद लाइसेंस बहाल किया गया था। अब भी अगर पुलिस या कानपुर सीएमओ की तरफ से कुछ लिखित में आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।