पुलिस की जांच में सामने आया कि यह युवती फिलहाल एक प्ले स्कूल में पढ़ा रही थी। उसका चार नवंबर को ही पासपोर्ट बना था। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। पुलिस के अनुसार यह युवती नदीम के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जुड़ी हुई थी।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बीपी राणा का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी की तरफ से जारी एक पत्र लेकर पुलिस टीम दिल्ली स्थित एफआरआरओ पहुंची थी। इस पत्र को वहां के अधिकारियों को रिसीव करा दिया है। जिन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद अपनी रिपोर्ट देंगे।
रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। यदि युवती सऊदी अरब जा चुकी है तो उसका भी रिकॉर्ड जरूर होगा। दिल्ली से यह रिपोर्ट एसएसपी को ई-मेल से बताई जाएगी।
प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
युवती के परिजनों की चिंता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। परिजनों ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर मांग की है कि उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए।
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की जान खतरे में है। इस मामले में परिजनों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से दस नवंबर को शिकायत की थी, जिसके बाद सांसद ने एसएसपी को पूरा मामला बताया था।
कनेक्ट होने के बाद नदीम पर होगा केस
एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण का कहना है कि अभी नदीम पर संदेह है। जैसे ही नदीम कनेक्ट हो जाएगा कि उसी ने अपहरण किया है तो नदीम पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।