फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्रा को किया अगवा, तमंचे की नोक पर दो दिनों तक गैंगरेप

Mon, 15 Jan 2018 11:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छात्रा से गैंगरेप
विज्ञापन

यूपी के बागपत में एक गांव से दो दिन पहले कार में सवार तीन युवक एक युवती को अगवा कर ले गए और उससे गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को हाईवे पर फेंक कर भाग गए। उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पढ़ें : खेत में मिला 10वीं की छात्रा का शव, गैंगरेप की आशंका, SHO सस्पेंड, CO हटाए
विज्ञापन

 
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र की बीए द्वितीय वर्ष छात्रा कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। बावली बड़ौत के बीच कार सवार तीन युवकों ने तमंचों के बल पर उसे अगवा कर लिया और दो दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। शनिवार की देर शाम छात्र को आरोपी दिल्ली हाईवे पर फेंक कर भाग गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें