मेरठ। नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कंकरखेड़ा में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज मित्तल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स एंड कल्चर एकेडमी कंकरखेड़ा की ओर से हुए समारोह में आदित्य मकोरवाल, अंश मकोरवाल, अंशुमन दत्ता, श्रीइंग आनंद, आदित्य सिंह, उन्नति और तन्मय सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश अग्रवाल, मनमोहन हरदोई, एकड़ेमी के संस्थापक अरविंद शेरवालिया, मुख्य कोच शोभा, उदयवीर सिंह सैनी और राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।