फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खुशी की शतकीय पारी, एबी क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट स्थित सीएबी क्रिकेट एकेडमी भैसाली मैदान में बुधवार को महिला क्रिकेट सीरीज की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रतियोगिता में एबी क्रिकेट एकेडमी और डीएमए क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने खुशी कुशवाह की शतकीय पारी की बदौलत 168 रन से बड़ी जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

एबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 275 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से खुशी कुशवाह ने 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और नाबाद रहीं। शैलजा ने भी नाबाद 97 रन का योगदान दिया। डीएमए की ओर से लवली और खुशी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएमए की टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से निशु वर्मा ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रियांशिका सोनी ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच नीत अग्रवाल ने बताया कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उदेश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें