संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जूडो में कक्षा नौ की छात्रा अदिति ने अनमोल को 2-1 से हराया और 400 मीटर दौड़ में खुशी सबसे तेज दौड़ी।
मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विवि के वरिष्ठ प्रो. संजीव शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेंद्र शर्मा एवं प्रधान राजपाल रहे। डॉ. संजीव शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. दुर्गेश पालीवाल, डॉ. गौरव शर्मा एवं उमेश शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में आराध्या ने प्रथम, मनाली ने द्वितीय और खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में इशिका ने प्रथम और रीतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में ऋतिक सिवाच ने प्रथम, केशव भारद्वाज ने द्वितीय व आर्यन शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में छात्रा आयुशी ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय व मीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अली प्रथम, सात्विक कुमार द्वितीय व आलोक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनमोल शर्मा प्रथम, अक्षत शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। जूडो में अदिति प्रथम, आराध्या द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार, कोच विकास, आशीष तोमर, लक्ष्मी सिंह, कीर्ति शर्मा, वंदना, शिवम, नमन, डॉ. रीतिका, अरुण, सोनू, अर्जुन, मनोज, सौराज, आदिल मौजूद रहे।