फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े की छलांग, डॉग के करतब से बच्चे गदगद

Sat, 19 Nov 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगत लाइन में शुक्रवार को टिथवाल बटालियन की शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का सेना के परिवारों ने जमकर लुत्फ उठाया। हॉर्स शो और डॉग शो ने बच्चे और बड़ों को स्टंट दिखाए। डॉग के करतब और घोड़े की उछलकूद देखकर बड़े और बच्चे सबने खूब तालियां बजाईं। रिटायर और तैनात सेना कर्मियों के परिवार एक मंच पर जुटे।  एक-दूज से घुले मिले। बटालियन ने 13 वीर नारियों का सम्मान किया। शनिवार को सैनिक समारोह होगा।
विज्ञापन

 टिथवाल बटालियन अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम कर रही है। भगत लाइन में हो रहे कार्यक्रम में शुक्रवार को चार कार्यक्रम हुए। मनोरंजन से लेकर गर्व से सीना चौड़ा करने वाला पल कार्यक्रम में आया। शुरुआत 13 वीर नारियों के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद हॉर्स शो हुआ। बच्चे घोड़ों की उछलकूद देखकर गदगद हो गए। डॉग शो में डॉग ने तरह-तरह के करतब दिखाए। मिलिट्री बैंड में 17 गढ़वाल के बैंड ने दर्शकों का मनोरंजन किया। दर्शकों में टिथवाल बटालियन में तैनात और रिटायर कर्मियों के परिवार ने शिरकत की। रिटायर कमांडिंग ऑफिसर मौजूद रहे। शनिवार को सैनिक समारोह होगा। मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ और गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद मौजूद रहेंगे। उनको उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल मिला है।

वीरता से भरी टिथवाल बटालियन
टिथवाल बटालियन की गौरवगाथा वीरता से भरी है। वीरता के लिए बटालियन को दो विशिष्ट सेवा आदेश, 11 इंडियन ऑफर ऑफ मेरिट, 13 मिलिट्री क्रास, 12 भारतीय विशिष्ट सेवा मेडल, 13 सैन्य मेडल, एक महावीर चक्र, दो कीर्ति चक्र, 19 वीर चक्र, 8 शौर्य चक्र, एक अति विशिष्ट सेवा मेडल, 16 सेना मेडल, दो विशिष्ट सेवा मेडल, 23 मेशन इन डिस्पैचेज, 29 थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र, एक उप थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र और 47 जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ प्रशंसा पत्र मिले हैं।
विज्ञापन


13 वीर नारियां मौजूद रहीं
समारोह में 13 वीर नारियां मौजूद रहीं। इनमें जशोदा देवी पत्नी शहीद लांस नायक मुरारी सिंह, दुर्गा देवी पत्नी शहीद लांस नायक ज्ञान सिंह, गौरा देवी पत्नी शहीद राइफल मैन भूपाल सिंह नेगी वीर चक्र मरणोपरांत, सुशीला देवी पत्नी शहीद राइफल मैन प्रीति सिंह, उमा देवी पत्नी शहीद राइफल मैन हुकम सिंह सेना मेडल मरणोपरांत, कबोत्री देवी पत्नी शहीद हवलदार भीम सिंह रावत, थैला देवी पत्नी शहीद राइफल मैन ख्यात सिंह रावत, शीला देवी पत्नी शहीद राइफल मैन चंद्रमनी इस्तवाल, काली देवी पत्नी शहीद राइफल मैन पूरन सिंह नेगी, दीपा देवी पत्नी शहीद राइफल मैन सते सिंह रावत सेना मेडल मरणोपरांत, सरोज रावत पत्नी शहीद नायब सूबेदार बच्चन सिंह रावत सेना मेडल मरणोपरांत, सुशीला देवी पत्नी शहीद राइफल मैन रघुनाथ सिंह रावत और गंगोत्री देवी पत्नी स्वर्गीय नायक गबर सिंह वीर चक्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें