फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण पर निकले खाटू श्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड पर खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन खाटू श्याम बाबा नगर भ्रमण पर निकले। मुख्य डोले को कलकत्ता के फूलों से सजाया गया। बैंड और डीजे पर धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। खाटू श्याम बाबा की यात्रा सूरजकुंड, फूलबाग कॉलोनी से होकर वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। मंदिर में पूजन के बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन

शाम मंदिर में श्री श्याम बालाजी मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या हुई। ज्योति प्रचंड के बाद देवी देवताओं की वंदना हुई। अक्षित वशिष्ठ, एश्वर्या वर्मा, सिंपल और वैष्णवी ने खाटू श्याम बाबा के सुंदर भजन गाए। मंदिर में विधि विधान से पूजन हुआ। इस अवसर पर राजीव गोयल, हर्ष शास्त्री, प्रमोद, मनोज, संदीप, संजय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें