फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में पहली बार खाटू श्याम कथा का आयोजन 24 से

विज्ञापन
खाटू श्याम कथा के संबंध में जानकारी देते पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज । (मवा
विज्ञापन
मवाना। महाभारतकालीन की पावन भूमि पर पहली बार श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 24 से 30 सितंबर तक उत्सव मंडप में आयोजित सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 24 सितंबर को खाटू श्याम मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश एवं निशान यात्रा से होगी।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में मोहन गोकुलधाम हरिद्वार के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। महाराज ने बताया कि महाभारतकालीन ऐतिहासिक भूमि पर यह कथा सनातन संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। आयोजन को सफल बनाने में सीमा अग्रवाल, प्रमिता बंसल, इंदु गोला, उषा रस्तोगी, महेश आर्य, जयप्रकाश गुप्ता, एडवोकेट मानसी समेत अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग अपना सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें