फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस ने पीड़ित को ही भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस ने पीड़ित को ही भेजा जेल
विज्ञापन

खरखौदा। काम दिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए युवक को शराब पिलाकर उससे मोबाइल व नकदी छीन ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसका ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित का मोबाइल व नकदी अभी भी आरोपियों के पास है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

वार्ड दो निवासी पवन कुमार पुत्र महेश चंद ने बताया कि तीन अक्तूबर को फकीरा उर्फ रविंद्र पुत्र राजेंद्र उसे काम दिलाने के बहाने गांव धंतला में ले गया था। काम के बाद फकीरा ने उसे धंतला में धर्मकांटे के पीछे ले जाकर जबरन शराब पिलाई। फकीरा ने फोन कर अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने पीड़ित की जेब से साढे़ सात हजार नकद व एक मोबाइल लूट लिया। उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन खरखौदा पुलिस ने पीड़ित को गिरफ्तार कर लिया। छह अक्तूबर को उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ किठौर देवेश सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें