फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगवाल खाप ने किसान आंदोलन के लिए एकत्र की दो लाख रुपये की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
खंगवाल खाप ने किसान आंदोलन के लिए एकत्र की दो लाख रुपये की राशि
विज्ञापन

मवाना/सरधना। मवाना और सरधना क्षेत्र के गांवों से काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
सोमवार को मवाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिस्त स्थित मंदिर प्रागंण में खंगवाल खाप की बैठक हुई। निवर्तमान प्रधान सुरेंद्र प्रधान ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए खंगवाल खाप के लोगों ने दो लाख रुपये की धनराशि एकत्रित की है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर सोमवार को किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। किसान खाद्य सामग्री अपने साथ लेकर गए हैं। इनमें किसान अरविंद, मनोज, प्रवीन, सुनील, पंकज, मिंटू , सक्षम, बिट्टू, अंकुर, सुमित, कपिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, अटल जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पर धरनारत किसानों के समर्थन के लिए रवाना हुए। मलिक ने बताया कि राकेश टिकैत किसानों को बचाने के लिए और काले कानून से राहत दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राकेश ठाकुर ने सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की अपील की। इस मौके पर मिंटू चौधरी, बाबर, दिनेश, रूपेश, राकेश, जितेंद्र आदि रहे।
उधर, सरधना क्षेत्र के गांव झिटकरी से सोमवार को निवर्तमान ग्राम प्रधान संत सिंह ने बताया कि भाकियू के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद्य सामग्री लेकर किसान रवाना हुए। जिसमें अनिल सिरोही, दीपक, विकास, सेंसरपाल समेत काफी किसान शामिल रहे।
बाबा गुलाम मोहम्मद जौला बोले- किसानों के आत्मसम्मान की लड़ाई में सभी साथ आएं
सरधना/सरूरपुर/रोहटा। महेंद्र सिंह टिकैत के साथ रहे बाबा गुलाम मोहम्मद जौला का सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर जाते समय मेरठ-करनाल हाईवे पर जगह-जगह स्वागत किया गया। जौला ने कहा कि यह किसानों के आत्मसम्मान की लड़ाई है। इसमें सभी धर्म व वर्गों को साथ देने के लिए आगे आना चाहिए।
सरधना में गुलाम मोहम्मद जोला का नानू गंगनहर पुल पर निवर्तमान प्रधान नाजिम के नेतृत्व में खलील, वसीम, फूल सिंह आदि फूलमाला से स्वागत किया। वहीं, तालान खाप के चौधरी सुधीर तालियान सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिले और किसान आंदोलन में तालान खाप की ओर से पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
वहीं, सरूरपुर क्षेत्र में किसानों ने पांचली बुजुर्ग, भूनी चौराहा, नानू आदि में फूलमाला से उनका स्वागत किया। यहां जौला ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि भारी से भारी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर साहस और वफादारी का सुबूत पेश करें। इस मौके पर मुख्य रूप से शहजाद प्रधान, गुलबहार प्रधान, नाजिम प्रधान, ईशा चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री फारूख हसन आदि किसान रहे।
विज्ञापन

रोहटा में क्षेत्र में जटपुरा, डूंगर, पूठखास, सिसोला, सिवालखास आदि पुलों पर ग्रामीणों ने बाबा जौला का स्वागत किया। अब किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है। यह किसी जाति-धर्म की लड़ाई नहीं रह गई है। तीनों कृषि कानूनाें की वापसी तक घर वापसी नहीं होने देंगे। किसान के सम्मान की रक्षा के लिए जान भी कुर्बान कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें