फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खालसा चेतना मार्च निकाला, निशान झुलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिख समाज ने खालसा प्रकट दिवस मनाया, गुरुद्वारों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। सिख समाज ने खालसा पंथ का प्रकट दिवस (बैसाखी पर्व) मनाया। शहर के कई गुरुद्वारों में कार्यक्रम हुए। गुरुवाणी के बाद शबद कीर्तन हुआ। गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसायटी की ओर से गुरु पंथ एवं गुरु ग्रंथ कार्यक्रम के अंतिम दिन खालसा चेतना मार्च निकाला गया। गुरुद्वारा गुरुनानक नगर से आरंभ होकर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा थापरनगर से होता हुआ पंच प्यारे भाई धर्म सिंह सैफपुर तक यह मार्च पहुंचा।
संचालन रणजीत सिंह जस्सल एवं राजेंद्र सिंह ने किया। महासचिव हरप्रीत सिंह ने स्वागत किया। चेतना मार्च में वाहनों में निहंग सिंह निशान झुलाते हुए खालसाई पोशाक में चल रहे थे। सिख संगत ने जयकारे लगाए। रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने जातपात से ऊपर उठकर पंच प्यारों को अमृत पिलाकर भेदभाव मिटा दिए।
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा थापरनगर में सुबह और रात में विशेष समारोह हुआ। कीर्तन दरबार सजाया गया। अखंड कीर्तनी जत्था भाई प्रीतम सिंह, ज्ञानी चरणप्रीत सिंह, कीर्तनी जत्था भाई गुरजोत सिंह ने शबद गायन किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह, गुरमिंदर सिंह रहे।
विज्ञापन


वहीं, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर तीन शास्त्रीनगर में विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में अमृत से भाई सिमरप्रीत सिंह, हजूरी रागी भाई बलबीर सिंह गुरुवाणी पाठ किया। भाई सिमरप्रीत सिंह ने गुरु का बखान किया। भाई बलबीर सिंह ने भी कीर्तन किया। कार्यक्रम में हरविंदर सिंह दुग्गल, गुरदीप सिंह कालरा, संदीप पाहवा, गोपाल सूदन, गुरुवचन कालरा, मनप्रीत सिंह, राजिंदर पाल सिंह, ओमकार सिंह, जगदीप अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें