फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली और भरी सीटें दिखेंगी लाइव

Wed, 08 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीसीएस युनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सीसीएसयू के सत्र 2016-17 एडमिशन की प्रक्रिया में छात्र के लिए इस बार नई सुविधा होगी। कॉलेज में किस विषय में कितनी सीटें हैं और और कितनी खाली हैं, यह शेयर बाजार की तरह लाइव दिखेंगी। हर पल का अपडेट छात्र ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे उन्हें एडमिशन की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी।
वह मेरिट में अपनी जगह का पता लगा सकेंगे। मंगलवार को विवि ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक की। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन का डेमो दिया। प्रिंसिपल ने सवाल पूछे। बुधवार को राजकीय और एडेड कॉलेजों की बैठक होगी।
विज्ञापन

बृहस्पति भवन में प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह और रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने प्रिंसिपल को संबोधित किया। एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी दी। बदलाव के बारे में अवगत कराया गया। कंपनी ने डेमो के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई।
इस दफा ई कूपन बंद कर दिया गया है। तीन कॉलेज चुनने की फीस 100 रुपये ही रखी गई है। छात्र जैसे ही 12वीं का रोल नंबर डालेगा, उसका नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ और विषयों के नंबर खुद ही फार्म पर आ जाएंगे। ऐसा यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों के साथ होगा। इनका डाटा बैंक विवि के पास है। नाम और विषय के नंबर में गलती नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान कैंडीडेट की यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होगा।
विज्ञापन

वह महत्वपूर्ण है। इससे ऑनलाइन मेरिट देखी जा सकेगी। किस कॉलेज में किस विषय में कितनी सीट और कितनी भर गई हैं, यह पता चल सकेगा। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी को मूल निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा। बैठक में प्रो. वाई विमला, वित्त अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार वीपी कौशल, प्रो. प्रदीप मिश्रा, डॉ. सत्यप्रकाश मौजूद रहे।


ये हैं रजिस्ट्रेशन की तिथियां
12 से 27 जून राजकीय, एडेड और अल्पसंख्यक कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन
 28 जून से 15 जुलाई तक सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन
16 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रोफेशनल कोर्स के पंजीकरण

प्रिंसिपल की मांग
- रजिस्ट्रेशन को आधार कार्ड से जोड़ने की मांग
- कॉलेज सेलेक्ट करते ही जिलेवार लिस्ट दिखे
- प्रोफेशनल कोर्स की सीट भरने के लिए ओपन मेरिट का मौका दिया जाए
- एडमिशन नियम वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं
- अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए प्रोविजन क्लियर किया जाए

रजिस्ट्रेशन के लिए यह होगी प्रक्रिया
- वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in और  www.ccsu.web.in पर लॉगिन करें
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन हस्ताक्षर होने चाहिए
- यूपी निवासी का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
- प्रैक्टिकल विषय में 2014, 2015, 2016 के पास छात्र ही आवेदन करें
- वेटेज के लिए प्रमाण पत्र आवश्यक है
- फार्म खुद भरें या ध्यानपूर्वक चेक कर लें
- दो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी देनी होगी। विवि इन पर ही सूचना देगा। यह अपनी ही दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें