फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉस फैक्ट्री में छापामारी, 83 पेटी सील  

Sat, 23 Jun 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव गेसूपुर स्थित रायॅल सॉस फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की। यहां पर बनाए जा रहे वेजिटेबल सॉस, चिली सॉस और सोया सॉस में टीम को सेहत के लिए खतरनाक केमिकल और कलर का प्रयोग होता मिला। इस पर टीम ने सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। टीम प्रभारी के आदेश पर वहां पर मौजूद 61 पेटी वेजिटेबल सॉस और 22 पेटी ग्रीन चिली सॉस को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अनिल कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार चार दिवसीय अभियान चलाकर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। इसी के तहत गांव गेसुपूर स्थित रॉयल सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा गया। यहां पर वेजिटेबल सॉस, चिली सॉस और सोया सॉस में सेहत के लिए हानिकारक केमिकल और कलर का प्रयोग होता मिला। स़ संबंध में फैक्ट्री मालिक सचिन कुमार सिंह से पूछताछ भी की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद 83 सॉस की पेटियों को सील कर उनके सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री से लिए गए नमूनों की जांच की रिपोर्ट जल्द उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। छापामार टीम में सर्वेश मिश्रा, रीना शर्मा, मनोज कल्पयान, दर्पण पटेल भी शामिल रहे।  

नेताओं के संरक्षण में चल रहीं फैक्ट्रियां 
भावनपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर नेताओं के संरक्षण में इस तरह की फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही हैं। इससे पहले भी सपा सरकार मे एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई हुई थी। वहां पर सड़े-गले आलू और टमाटर के साथ भारी मात्रा मे केमिकल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मिले थे। लेकिन कुछ समय बाद ही फैक्ट्री मालिक को सभी विभाग की ओर से क्लीनचिट मिल गई और दोबारा फैक्ट्री चालू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें