फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम है रिश्तों की डोर, जानिए, फिर चंद माह में क्यों टूट रही शादी

Wed, 25 Apr 2018 12:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मनु चौधरी, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मनचाहे दहेज की मांग ने आज रिश्तों की डोर इतनी कमजोर कर दी है कि शादी के चंद माह बाद ही पारिवारिक विवाद थानों और कचहरी में पहुंच रहे हैं। कहीं दुल्हन में कमी निकाली जा रही है तो कहीं दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है। हालांकि कई मामलों में आपसी विवाद को दहेज उत्पीड़न से जोड़कर शिकायत कर दी जाती है। लेकिन कमोवेश हर केस में दहेज की यही दीवार रिश्तों के मंजिल तक पहुंचने में बाधा बन रही है।

विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र और महिला थाने में दर्ज मुकदमों के आंकडे़ बताते हैं कि विवाद चाहे कुछ भी हो, दहेज की रकम रिश्तों में बाधा बनकर खड़ी हो रही है। शादी के बाद ससुराल में विवाहिता उत्पीड़न का दंश झेल रहीं हैं। विवाद का आपसी स्तर पर निपटारा नहीं होता तो घर की इज्जत कानून की चौखट पर पहुंच जाती है।

कई कारणों से टूट रहे रिश्ते... 
दहेज उत्पीड़न के मामलों की परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग होती है। कई कारणों से रिश्ते टूट रहे हैं। कहीं पति और ससुराल वालों को बाद में बहू पसंद नहीं आयी तो कहीं विवाहिता पति के साथ रहना नहीं चाहती है। नेहा चौहान, महिला थाना इंस्पेक्टर
विज्ञापन


पढ़ें : आत्महत्या करने से पहले नवविवाहिता ने बताई अपने ऊपर हुए जुल्मों की दास्तान, Video में सुनिए

विज्ञापन

तीन माह में टूटा रिश्ता

फाइल फोटो
गंगानगर निवासी महिला की शादी नवंबर 2017 में गाजियाबाद निवासी इंजीनियर से हुई। महिला के परिजनों का आरोप है कि शादी में स्विफ्ट कार देने के अलावा करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के तीन माह बाद ही पति और सास दहेज को लेकर मारपीट करने लगे और विवाहिता को घर से निकाल दिया। 

एक माह बाद उत्पीड़न
दौराला क्षेत्र निवासी महिला की शादी दिसंबर 2017 में हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। शादी के एक माह बाद दहेज के लिए उससे मारपीट और उत्पीड़न होने लगा। जिसके बाद दो माह में ही रिश्ता टूट गया।

पत्नी कर दी नापसंद
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला की शादी तीन माह पहले गुरुग्राम निवासी चिकित्सक से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में कार और कैश समेत करीब 40 लाख रुपये खर्च किया था। लेकिन बाद में पति ने पत्नी को ही नापसंद कर दिया। 

एक माह पहले छोड़ा
हापुड़ निवासी परिवार जागृति विहार में रेह रहा है। युवती की शादी जनवरी में शास्त्रीनगर निवासी युवक से हुई थी। दहेज की मांग करते हुए एक माह पहले युवक पत्नी को मायके छोड़ गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें