फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरगंज बना नया हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किराना दुकानदार विजय गर्ग की कोरोना से मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने नए इलाकों में भी बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस ने जहां आरकेपुरम ब्रह्मपुरी पहुंचकर दुकानदार के बेटे, पुत्रवधू और दो बच्चों को क्वारंटीन किया है। वहीं, केसरगंज को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। जो इलाका पहले से सील है उसके बचे हुए भाग को भी सील करते हुए हॉटस्पॉट से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री का कहना है कि विजय गर्ग के बेटे और पुत्रवधू की अभी रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए आरकेपुरम को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि विजय गर्ग देहलीगेट थाना क्षेत्र के गंगाराम अहाता केसरगंज में रहते थे। इस क्षेत्र से सटा इलाका पहले से जली कोठी हॉट स्पॉट के अंतर्गत आ रहा है। ऐसे में केसरगंज और गंगाराम अहाता का जो क्षेत्र बचा था उसे बैरिकेडिंग से सील कर दिया गया है। अग्रिम आदेश तक यहां किसी के भी आने-जाने की कोई छूट नहीं दी जाएगी। चार अन्य स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी अतिरिक्त में बढ़ा दी गई है।
वहीं, केसरगंज के लोगों का कहना है कि केसरगंज मंडी गेट के ठीक बराबर में विजय गर्ग की दुकान थी। मंडी के लोगों से भी उनका मिलना जुलना था। ऐसे में मंडी को भी सील किया जाना चाहिए। इसके अलावा मछेरान के लोग जिस तरह से दुकान पर आते थे, वह बेहद गंभीर है। ऐसे में यहां के रास्तों को भी बंद किया जाए। यहां प्रशासन सख्ती करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें