गांधी बाग में महिला क्रिकेट मैच में शामिल खिलाड़ी
फाइनल में पाइन चैलेंजर्स को 94 रन से हराया, गांधी बाग में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रही मेरठ कैंट क्रिकेट लीग का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कैंट बोर्ड मेरठ किंग्स की टीम ने 94 रन से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की। कैंट बोर्ड मेरठ किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसमें ऋषि कुमार ने 57 रन की पारी खेली। समिति ने भी 49 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पाइन चैलेंजर्स की ओर से गनपत और फिरोज ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाइन चैलेंजर्स की टीम 16 ओवर में मात्र 97 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव ने सबसे अधिक 38 रन बनाए। गेंदबाजी में कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने 4 विकेट लिए और टीम को जीत दिलाई। अकरम ने भी तीन विकेट लिए। मैच के बाद विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेजर जनरल सुमित राणा, पीयूष गौतम, जयपाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
कैंट विमेंस बोर्ड की टीम 86 रन से विजयी
मेरठ। प्रतियोगिता में महिला मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें कैंट बोर्ड विमेंट इलेवन की टीम ने जीत प्राप्त की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंट विमेंस बोर्ड इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। वंशिका ने 50 और खुशी ने 88 रन की पारी खेली। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएच की महिला टीम 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना सकी। टीम के लिए रेशमा ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में कविता ने दो विकेट लिए। कैंट विमेंस बोर्ड की टीम 86 रन से जीती।