फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में 15 उद्योगपतियों की सरकार : राहुल गांधी

Fri, 07 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे सपने दिखाकर देश के किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रहे हैं। चुनाव से पहले किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। बृहस्पतिवार को शहर से गुजरी किसान यात्रा के रोड शो के दौरान घंटाघर पर हुई सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला। कहा कि किसानों और मजदूरों के हक के लिए देवरिया से दिल्ली तक 3500 किलोमीटर की यात्रा की जा रही है। वादा किया कि उनकी सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 15 उद्योगपतियों की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी ने 56 इंच की छाती का वास्ता देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात कही थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


माल्या डिफाल्टर और किसान चोर?
राहुल गांधी ने मोदी के उद्योगपति प्रेम पर तंज कसते हुए कहा कि अजीब विडंबना है कि 10 हजार करोड़ रुपये लेकर विजय माल्या भाग गया तो उसे डिफाल्टर कहा जा रहा है और एक हजार रुपये के कर्ज वाले किसान को चोर बताया जाता है। यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि देवरिया की खाट चौपाल से एक-दो किसान खाट ले गए तो भाजपा वालों ने किसानों को चोर कहा। ये भाजपा का चरित्र है, जो अन्नदाता को चोर कहती है।

कुलदीप तुम्हारे खाते में 15 लाख आए?
राहुल ने लोगों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने भीड़ में खडे़ एक युवक से पूछा क्या नाम है तुम्हारा? जवाब आया कुलदीप। बोले- कुलदीप जी बताओ आपका बैंक में खाता है। कुलदीप ने कहा हां। कौन से बैंक में? सिंडीकेट बैंक। क्या तुम्हारे खाते में आ गए 15 लाख रुपये। कुलदीप ने हाथ हिलाकर मना किया। कहा कि अच्छी तरह देख लिया न, ऊपर-नीचे, दायें-बायें। उन्होंने सबसे पूछा कि क्या आपके खाते में आए 15 लाख, तो भीड़ ने हाथ हिलाकर मना कर दिया। उन्होंने नौजवानों से नौकरी मिलने के बारे में पूछा, तब भी जवाब न में आया।
विज्ञापन


उनके पास ओबामा के लिए वक्त
राहुल ने कहा कि मोदी जी के पास ओबामा के पास जाने का तो समय है, लेकिन किसानों का दुख-दर्द जानने का समय नहीं है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने विदेश यात्राओं पर ही पूरा समय खर्च किया, जिसका देश को कोई खास फायदा नहीं मिला है।

राज बब्बर ने भरा भीड़ में जोश
रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भी जोश भरा। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए किसान यात्रा निकाल रहे हैं। आज प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापारी कारोबार के लिए तरस रहा है। व्यापारियों का काम किसानों से चलता है। किसान के पास पैसा नहीं होगा तो दुकानदार और व्यापारी कैसे व्यापार कर पाएंगे। जो लोग आज किसानों की खाट का मजाक उड़ा रहे हैं, चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार आने पर वही खाट किसान की ठाठ और बाट साबित होगी।

दिल्ली की तर्ज पर होगा विकास : शीला
सूबे में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद का चेहरा शीला दीक्षित ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में विकास करके दिखाया है। उनकी सरकार आने पर प्रदेश का विकास भी दिल्ली की तर्ज पर किया जाएगा। दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के जीवन को संवारने के लिए प्रदेश को मथ रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा और बिजली का बिल हाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें