प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा के कंकरखेड़ा पल्लवपुरम मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जेएस एकेडमी पल्लवपुरम में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की विकास, कानून व्यवस्था, सड़क परिवहन बिजली में हुई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। केंद्र में फिर से सरकार बनाने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। यूपी में पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर सीटें देनी होंगी। महानगर अध्यक्ष करुणनेश नंदन गर्ग ने कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने के लिए भाजपा सरकार में जो अब तक एनकाउंटर हुए हैं वह किसी भी सरकार में नहीं हुए। अध्यक्षता कैंट बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने की। कंकरखेड़ा पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह और मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। संचालन ओपी सिंह ने किया। रविंद्र शर्मा, महेंद्र प्रजापति, विक्रांत ढाका, महेंद्र भारती, लोकेश चौहान, सतनाम सिंह, अमित जायसवाल, अमरदत्त शर्मा, विनय शर्मा, आरएन तिवारी, सुंदर लोधी के साथ महिला कार्यकर्ता मीरा सिंह, डॉ. माधवी कौशिक आदि मौजूद रहीं। वहीं सम्मेलन में भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका भी पहुंचे। वहां पर मंच पर जगह नहीं मिली तो वह नाराज होकर बाहर आ गए।