फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़ा गैंग ने रुकवाया अवैध निर्माण 

Sat, 24 Mar 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को स्वच्छता दस्ते ने वार्ड में सफाई अभियान चलाया। वहीं हथौड़ा गैंग ने अवैध निर्माण करने वालों पर लगाम लगाई। शनिवार को दस्ता वार्ड चार में पहुंचा और कार्रवाई की।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के स्वच्छता दस्ते ने वार्ड चार में पेड़ों की छंटाई के साथ नालों की सफाई की। खराब लाइटों को ठीक किया। फुटपाथ और टूटी सड़कों की मरम्मत की। इस दौरान वार्ड चार के सदस्य नीरज राठौर ने लोगों से समस्याएं पूछकर उन्हें हल कराया। शाम पांच बजे कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह व सफाई अधीक्षक वीके त्यागी ने कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अलावा कैंट बोर्ड के हथौड़ा गैंग को सूचना मिली कि सदर के रंगसाज मोहल्ले में संदीप, रंजीतपुरी में नरेश, और नूनिया में दीपक और रवि अनाधिकृत निर्माण कर रहे हैं। इस पर टीम ने सदर बाजार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने निर्माण कार्य रुकवाया। रात में हथौड़ा गैंग ने क्षेत्र में घूमकर जायजा लिया।

होटल कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच 
मेजर एस बरार, स्टेशन स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई अधीक्षक वीके त्यागी ने आबूलेन स्थित ग्रीन होटल, करनेल होटल, बिट्टू भोजनालय तथा सदर स्थित प्रेम स्वीट्स का निरीक्षण किया। टीम ने होटलों-रेस्टारेंट के कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र की जांच की। होटलों में बने शौचालयों की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही होटल मालिकों-दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और कर्मचारियों को साफ वर्दी पहनने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक अभिषेक, शंकर दयाल, सफाई पर्यवेक्षक रंजीत के अलावा जितेंद्र एवं कपिल मौजूद रहे। बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा का कहना है कि स्वच्छता दस्ता बनाए जाने के बाद कैंट में लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। 
विज्ञापन


कैंट बोर्ड की बैठक 27 को 
दो माह बाद 27 मार्च को कैंट बोर्ड की बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मोबाइल टावर को लेकर दोबारा टेंडर जारी किए जाने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें