- अपरा एकादशी पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुआ श्याम कीर्तन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अपरा एकादशी पर श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर में श्याम बाबा की स्थापना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी सुलेख चंद शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। ट्रस्ट के सदस्य राज कपूर ने ज्योति प्रज्वलित की। भजन संध्या में अनिल गोयल ने लो आ गया खाटू वाला... और जलती रहे, जलती रहे, श्याम बाबा ज्योति तेरी जलती रहे...जैसे भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए खाटू वाले के...जैसे भजनों पर भी श्रद्धालु झूमते रहे।
कार्तिक पंडित ने चिट्ठी आई है, आई है खाटू से चिट्ठी आई है...भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, ऐश्वर्या वर्मा ने दरबार यह खाटू वाले का, यह नीले घोड़े वाले का... भजन से देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। इस अवसर पर अंकित बंसल, नवीन कुमार, सुमित अग्रवाल, अनिल गोयल आदि रहे।
श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजन किया
श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर हजारी की प्याऊ पर अपरा एकादशी पर बुधवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8:30 बजे श्याम बाबा का शृंगार किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ विशेष आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा की। अनिल गोयल ने कहा कि विधिविधान से एकादशी व्रत करने पर मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम में शोभा त्यागी, पंडित मुकेश पांडे, अनिल शर्मा, अखिल गोयल, रतनलाल, प्रवेश कुमार, रवि कटारिया सहित अन्य मौजूद रहे।