दौराला - साइकिल दिवस पर दौराला से मोदीपुरम तक निकाली गई साइकिल रैली। स्रोत : स्वयं
दौराला। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार को लोईया और पनवाड़ी गांव की छात्राओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन करें और अपने सपनों को साकार करें।
अतुल प्रधान ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जो बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है। इसी उद्देश्य से छात्राओं को साइकिल वितरित की गई हैं, ताकि उन्हें विद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल फोन का सीमित और जरूरत के अनुसार उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई और जरूरी कार्यों के लिए करें। सोशल मीडिया और अनावश्यक उपयोग से दूरी बनाकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। इस दौरान बिट्टू प्रजापति, बाबर चौहान, पूर्व प्रधान उपेंद्र भराला, मुन्नू शर्मा आदि मौजूद रहे।