फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कायस्थ महासभा ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेगमपुल स्थित प्रतिमा स्थल पर शांति यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बेगम पुल स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा और शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। महासभा के सदस्यों ने महान नेता को नमन किया। उनके जीवन के आदर्शों को स्मरण किया।
विज्ञापन

महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने शास्त्री को महान धरतीपुत्र के रूप में वर्णित किया। जौहरी ने लाल बहादुर शास्त्री के सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत का अनुकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कैसे शास्त्री जी ने अपने सरल जीवन और असाधारण विचारों से देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। इस अवसर पर डॉ. तेजभान सक्सेना, जीएन सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, एके सक्सेना, प्रमोद जोहरी, दिनेश सक्सेना, सुरेश जौहरी, मनमोहन जौहरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें