मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले विनोद उज्ज्वल
मेरठ। 23वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को दिल्ली में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के डिफेंस एंक्लेव निवासी कर्नल विनोद उज्ज्वल ने तीन पदक प्राप्त किए। उन्होंने शाटपुट में रजत पदक, डिस्कस थ्रो में कांस्य और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इस मौके पर उनके परिजनों ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद