फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: बीजेपी कर सकती है आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Sun, 15 Jan 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है। इसमें वेस्ट यूपी की 140 सीटों समेत कुल 240 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा होने की चर्चा है। वहीं, अंतिम चरण में पहुंच चुकी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर भाजपा में चर्चा का बाजार गर्म है। इसमें मेरठ शहर और सरधना को छोड़कर बाकी दो सीटों पर जहां बदलाव की चर्चा है, तो अन्य सीटों पर भी अंतिम नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेरठ जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार भाजपा के कब्जे में है। इनमें मेरठ शहर, कैंट, दक्षिण और सरधना सीट शामिल है। शहर सीट पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सरधना सीट पर ठा. संगीत सोम का आना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि, कैंट और दक्षिण सीट पर बदलाव की चर्चा है। कैंट सीट पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, मुकेश सिंघल और संजीव जैन सिक्का की पैरवी मजबूत बताई जा रही है। लेकिन, यहां आपसी गुटबाजी और विरोध को देखते हुए नए नाम के रूप में महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग का नाम शनिवार को चर्चा में रहा।

दक्षिण पर चर्चा के बीच दावे
दक्षिण सीट पर पिछली बार ऐन वक्त पर टिकट से वंचित रहे डॉ. सोमेंद्र तोमर के नाम की चर्चा भाजपाइयों में होती रही। डॉ. सोमेंद्र तोमर भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री हैं। उनकी मजबूत पैरवी के पीछे सांसद राजेंद्र अग्रवाल को बताया जा रहा है। वहीं भाजपाइयों का एक गुट रविंद्र भड़ाना का टिकट न कटने की बात कर रहा है।
विज्ञापन


किठौर, हस्तिनापुर का हाल
हस्तिनापुर सीट पर भाजपा पूर्व विधायक गोपाल काली और दिनेश खटीक में से किसी एक का नाम तय कर सकती है। वहीं, किठौर सीट पर चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व ने त्यागी बिरादरी से प्रत्याशी उतारने का मन बनाया है। इसमें मुकाबला सत्यवीर त्यागी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी के बीच है। सत्यवीर त्यागी वर्ष-2012 में रालोद से चुनाव लड़कर तीसरे नंबर पर रहे थे।

सिवालखास पर चर्चा में जाट
सिवालखास सीट पर पार्टी में जाट बिरादरी के प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि अंतिम सूची में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह और जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला के बीच रस्साकशी चल रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रत्याशी चयन में ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट के साथ संघ की पैरवी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें