फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-धर्म के झगड़े छोडो प्यार करो.....

विज्ञापन
मेरठ---पांडव नगर मकान नंवर 204 मे अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति द्रारा आयोजित कवि सम्मेलन मे बोलते---प?
विज्ञापन
जाति-धर्म के झगडे़ छोड़ो प्यार करो: प्रदीप सरावा
विज्ञापन

मेरठ। जाति धर्म के झगड़े छोड़ो प्यार करो- नफरत इस दुनिया को खाए जाती है। पांडवनगर स्थित हिंदी सेवा समिति मुख्यालय में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रदीप त्यागी सरावा ने देश में चल रहे विवादों पर रोष प्रकट किया। उन्होंने देशवासियों से आपस में प्यार और मोहब्बत बढ़ाने का आह्वान किया। अध्यक्षता समिति के संरक्षक एडवोकेट महेश चंद त्यागी व संचालन प्रदीप त्यागी सरावा ने किया। संयोजक समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा उमंग रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाज सेवी व रवि पॉकेट बुक्स संचालक मनेश जैन व उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान सदस्य शिवानंद शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अशोक आर्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि जेपी गुप्ता के काव्यपाठ से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। युवा कवि राजीव राजा ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि हम सबको शिक्षित होना है। स्कूल चलो स्कूल चलो सुनाई। कवि सुनील शर्मा उमंग ने बेटियों के प्रति दुलार जताते हुए मेरी बेटी सबसे न्यारी, पापा जी की प्यारी है कविता सुनाई। गऊ रक्षा के लिए संकल्पित व भारतीय संस्कृति के पुजारी कवि पंडित प्रियवृत शर्मा पुष्कर ने गऊ, गंगा, गायत्री, गीता, ये चारों हैं परम पुनीता- अमृत का घट यही शिवालय, गो माता है सचल दिवालय सुनाई। कवि चित्रा त्यागी ने तमन्ना है शहादत की- जां कुर्बान हो जाए- मेरी है चाहना, रग-रग वतन के नाम हो जाए। संचालक कर्ता व कवि प्रदीप त्यागी सरावा ने समरसता, सद्भाव, एकता लाएंगे। विश्व गुरु भारत को हम बनाएंगे। वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर ने कहा अपनी प्यारी हिंदी को हम नहीं छोड़ने वाल चाहे जितने इस भारत में आ जाए मैकाले। काव्यपाठ के दौरान कवियों ने श्रोताओं से जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान डॉ. सत्यदेव त्यागी, धीर सिंह त्यागी, टेकचंद, राहुल, राजकुमार, अनिल गुप्ता, आभा शर्मा, प्रेमदत्त शर्मा, ओमवती, कवि संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें