महादेव गांव में शौचालय निर्माण अधूरा छोड़ने पर लाभार्थी ने इसे रसोई बना लिया।
- फोटो : SARDANA
सरधना। महादेेव निवासी अमित त्यागी बीएसएफ में जवान हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने शौचालय निर्माण व तालाब की साफ सफाई में गड़बड़ी की है। निर्माण कराए शौचालयों में कार्य पूरा नहीं हुआ है। किसी में केवल दीवार कराकर ही छोड़ दी गई। वहीं, तालाब की साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए गए। अमित त्यागी ने शिकायतें जिलेे के आला अधिकारियों के साथ ही लखनऊ में पंचायत निदेशक से भी की है। वहीं, ग्राम प्रधान सुनील कुमार शिकायत को फर्जी बताया है। आरोप गलत बताए हैं।