फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कस्तूरबा की संविदा शिक्षिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

Wed, 24 Jul 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध व अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट और बीएसए कार्यालय में नारेबाजी कर हंगामा किया। वहीं बीएसए और एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद के चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाएं व कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय व कलक्ट्रेट में पहुंचीं। जहां शिक्षिकाओं ने नारेबाजी करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर व एडीएम संतोष कुमार को ज्ञापन सौपते हुए मांगों को पूरा कराने की मांग की। जिसमें शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन उपस्थिति पर तत्काल रोक लगाने, चौकीदारों की सेलरी बढ़ाने, यात्रा भत्ता दिलाने, रसोईया, चौकीदार को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने, विद्यालय में पुरुष शिक्षकाें को भी तैनात करने के साथ ही अन्य मांगे रही। इस दौरान वार्डन पूनम, रश्मि, रेनू, सीमा, इमराना खातून, मेनका, रेनू देशवाल, बबली, शालू शर्मा, सोनिया, बबली, सेठो, संगीता, राधेश्याम, संजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें