छात्रों को अनुशासन में रखने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत संस्था के छात्रों को बिना वजह इधर उधर न जाने की हिदायत देने के साथ ही हर समय उन्हें जेब में पहचान पत्र रखने को कहा गया है। इतना ही नहीं संस्था में दाखिल होते वक्त उन्हें गेट पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।
संस्था के छात्रावास प्रभारी की ओर से चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि अब रात के समय संस्था दरवाजे समय से बंद किए जाएंगे। इसलिए सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह दारुल उलूम के भीतर ही रहें और बिना वजह इधर उधर न जाएं। प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को बिना पहचान पत्र संस्था में आए कई कश्मीरी छात्रों को वापस भेज दिया।