राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी मेरठ
एसएसपी मेरठ ने बताया कि कारबाइन के लाइसेंस 20 साल पहले बनते थे। उसके बाद उनको बंद किया गया। उत्तर प्रदेश में इक्का दुक्का ही कारबाइन के लाइसेंस हैं। मेरठ जनपद में रासना सरूरपुर निवासी प्रदीप त्यागी के पास कारबाइन का लाइसेंस है। जिनके पास कारबाइन के लाइसेंस थे और उनकी मौत हो गई तो उनकी कारबाइन जमा करा ली गई। कारबाइन का लाइसेंस विरासत में नहीं दिया जाता।
सूरज खोल सकता कई राज
पुलिस का मानना है कि नरसी गैंग का एक बदमाश सूरज एसटीएफ के रडार पर है। नरसी गैंग के निशाने पर कौन-कौन थे, इसका खुलासा सूरज कर सकता है। सूरज हाइवे पर लूट के दौरान हुई दुल्हन महविश की हत्या में भी नामजद है। पुलिस गैंग से जुड़े तीन बदमाशों से जेल में जाकर पूछताछ करेगी।
यह है मामला
मंगलवार तड़के एसटीएफ व बदमाशों की कंकरखेड़ा मेरठ क्षेत्र के जंगेठी गांव के जंगल में मुठभेड़ में हिमांशु उर्फ नरसी और धीरज चौधरी को मुठभेड़ में मार गिराया था। ये दोनों बदमाश 27 अप्रैल को एनएच-58 पर लूट के दौरान दुल्हन महविश परवीन की हुई हत्या में नामजद थे। बदमाशों से एक कारबाइन, तीन पिस्टल व एक तमंचे और काफी मात्रा में कारतूस मिले थे। इन बदमाशों ने कारबाइन से पुलिस पर गोलियां बरसाईं थीं। जिसके बाद से पुलिस कारबाइन की जांच करने में जुटी है।
कश्मीर की बरामद कारबाइन
बदमाशों से बरामद कारबाइन कश्मीर की बताई जा रही है। एनसीआरबी को भी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।
-राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी मेरठ
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/