फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन : पांच साल की देरी, फिर भी काम अधूरा

Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार क्षेत्र में वन्य जीव गलियारों के लिए रखे गए गार्डर। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। पांच साल देरी के बाद भी काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग निर्माण अभी 20 फीसदी रह गया है। वन्य जीव गलियारों के निर्माण के लिए गार्डर रखे जाने लगे हैं।
विज्ञापन

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन का निर्माण 2020 में पूरा होना था। शुरुआती दौर में काम तेजी से चला, लेकिन कंपनी के बर्बाद होने के बाद फिर से अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए टेंडर जारी करना पड़ा था। कई सालों से अधूरे पड़े निर्माण कार्याें ने वर्तमान में तेजी पकड़ी हैं। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को जल्द फोरलेन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल के मुताबिक वर्ष 2026 की शुरुआत में नजीबाबाद और हरिद्वार के बीच फोरलेन पर यातायात शुरू हो जाएगा। राहगीरों को हरिद्वार के लिए नजीबाबाद होकर नहीं जाना पड़ेगा।
वन्य जीव गलियारों का 80 फीसदी हो गया काम : काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर वन्य जीव गलियारों के निर्माण तेजी से किया जा रहा है। नजीबाबाद और हरिद्वार के बीच चार वन्य जीव गलियारे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चिड़ियापुर रेंज और अंजनी चौक (तिरछा पुल) क्षेत्र में एक-एक वन्य जीव गलियारा बनाया जा रहा है, जिनका करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रसियाबड़ रेंज में दो वन्य जीव गलियारे बनास जा रहे हैं, जिनका कार्य नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें