फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे देरी से आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Mon, 14 Apr 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है, जिसके कारण रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को काशी विश्वनाथ, इंटरसिटी, अवध असम एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन आईं।
विज्ञापन

सोमवार को बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे 10 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन दो घंटे, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट देरी से आई। इनके अलावा बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 40 मिनट, सहरसा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर आधा घंटा, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से हो रहा है, जिस कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें