अश्वनी त्यागी ने कहा कि मेरठ में हुई कार्यसमिति की चर्चा देशभर के बड़े नेताओं में है। कार्यसमिति में कई नए प्रयोग किए गए। ट्रेन से आने वाले पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री दो दिन मेरठ में ही रहे।
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। इसकी सभी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि रविवार को दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में सांसदों ने भी मेरठ में हुई कार्य समिति की प्रशंसा की।
बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन सिक्का, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, हरवीर मलिक, मयंक गोयल, गोविंद चौधरी, गजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा डा. अंजू वारियर, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आयुष पवार, ललित नागदेव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग व संचालन विवेक रस्तोगी और संजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/