फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का साधन है डिजिटल पत्रकारिता, रोजगार के बहुत अवसर 

Tue, 11 Sep 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बाइनरी पद्धति का स्वरूप हमें वैदिक काल में देखने को मिलता है। जहां पर संपूर्ण ज्ञान को इसी पद्धति के अनुसार संग्रहित करके श्रुति परंपरा के माध्यम से इसे संरक्षित रखा गया है। इसी पद्धति का नवीवतम स्वरूप डिजिटल रूप में हमारे सामने है। ये बात वरिष्ठ पत्रकार अजय मित्तल ने सोमवार को कैंपस के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में डिजिटल पत्रकारिता पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं के सामने रोजगार के अनेक अवसर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनेकों संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप मे दिल्ली से आईं डॉ. वंदना यादव ने बताया कि आज पत्रकारिता के विविध आयामों मेें डिजिटलाइजेशन उनका प्रमुख आधार स्तंभ है। आज का युवा डिजिटल पत्रकारिता में इस आयाम को खूब पसंद कर रहा है। भारत में आज इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। करोड़ों लोग आज इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहेे हैं। सिटिजन पत्रकारिता को डिजिटल पत्रकारिता ने एक सम्बल प्रदान किया है।

कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. बीर सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया वर्तमान में आत्मनिर्भर बनने का साधन बन चुकी है। जिसका प्रयोग कर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते। विभाग के समन्वयक डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राएं डिजिटल पत्रकारिता के विविध आयामों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी आयामों का ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया एवं संचालन दीपिका वर्मा ने किया। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में वीडियो ग्राफिक्स, एनीमेशन, यू-ट्यूब आदि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में कई विभागाें एवं अन्य संस्थानों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें