मोदीपुरम। रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र कार्तिक यादव ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्तिक यादव कक्षा 12वीं का छात्र है। छात्र ने सीबीएसई क्लस्टर 25-2026 और 12 से 16 जुलाई तक देहरादून के सोशल बलुनी पब्लिक स्कूल में आयोजित नाॅर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यालयों के 960 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कार्तिक यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र के पिता पवन कुमार पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। प्रधानचार्य लीना शर्मा ने बताया कि 11 से 15 सितंबर तक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला, कनीना महेंद्रगढ़ हरियाणा में प्रस्तावित है, जिसमें कार्तिक प्रतिभाग करेगा। संवाद