श्रेय को कोलकाता टाइगर, कार्तिक को मुंबई मेवरिक्स और शुभम को लखनऊ ने खरीदा
-ओमान में आयोजित होगी प्रतियोगिता
मेरठ। ओमान में होने वाली भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (बीपीसीएल) के लिए मेरठ के कार्तिक, श्रेय और शुभम का चयन हुआ है। श्रेय को कोलकाता टाइगर, कार्तिक को मुंबई मेवरिक्स और शुभम को लखनऊ ने खरीदा है।
बीपीसीएल भारत का प्रमुख टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह विशेष रूप से कॉर्पोरेट कर्मचारियों और कामकाजी पेशेवरों के लिए है। यह सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों को एक भव्य मंच पर अपने क्रिकेट के सपनों को साकार करने के लिए एक पेशेवर मंच प्रदान करता है। अभी तक इसके तीन रोमांचक सीजन हो चुके हैं। अब चौथे सीजन की तैयारी है। इसमें मेरठ के भी तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
इसमें कार्तिक त्यागी गढ़ रोड स्थित एसएएस क्रिकेट एकेडमी में कोच हैं और उन्हें मुंबई मेवरिक्स की टीम ने 6.50 लाख रुपए में खरीदा है। वह 2011 से क्रिकेट खेल रहे है।
श्रेय शास्त्री नगर के रहने वाले हैं और गुरुग्राम एक कंपनी में कार्य करते हैं। इन्हें कोलकाता टाइगर की टीम ने 3.80 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। शुभम दिल्ली पुलिस में है और अल्फा सिटी मेरठ के रहने वाले हैं। इन्हें लखनऊ नवाब की टीम ने दो लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
क्रिकेटर शुभम
क्रिकेटर शुभम