संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुए खेल महोत्सव में शुक्रवार को मधु वाटिका में जु जित्सु खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-8 में कार्तिक ने पहला, कनिष्क ने दूसरा, विहान ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-12 में नालेश ने पहला, कियान सिंह ने दूसरा, वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 में रुद्रांश ने पहला, अव्युक्त ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 महिला वर्ग में छवि ने पहला और खुशी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 में भूमि ने पहला, अंजली ने दूसरा और योगिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 में लव ने पहला और अंडर-18 में अमान ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता से पूर्व संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मो. जाहिद, अनमोल पंवार, जॉय रिचर्ड, दीपशिखा राघव आदि मौजूद रहे।