मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के बाड़म गांव निवासी कार्तिकेय त्यागी का चयन इंडियन कोस्टकार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ। शनिवार को केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड में कार्तिकेय को असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। इसी अकादमी में उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। पासिंग आउट परेड में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में कार्तिकेय की पहली पोस्टिंग कोच्चि में होगी।
वर्ष 2000 में जन्मे कार्तिकेय के पिता डॉ. सुखबीर सिंह त्यागी यूपीएल इंडिया लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट है, जबकि मां रेनू त्यागी रेल भवन बड़ौदा हाउस दिल्ली में कार्यरत है। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी दिल्ली से बीबीए करने के बाद कार्तिकेय विदेशी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में दिल्ली में कार्यरत रहे। कार्तिकेय के बड़े भाई संदीप त्यागी भारतीय सेना में सूबेदार हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय रामफल त्यागी के संस्कारों को दिया। संवाद