फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करनावल से खेड़ी तक बनेगा नया रोड, मेरठ-गाजियाबाद सीमा तक मिसिंग लिंक पूरा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सड़क मार्ग न जुड़ने से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने सरधना क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। सबसे बड़ी राहत करनावल और खेड़ी गांव के लोगों को मिलेगी। यहां वर्षों से मिसिंग लिंक की वजह से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब करनावल से खेड़ी तक सीधा मार्ग बनेगा। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ चार लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए एक साल का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसी के तहत मोहिउद्दीनपुर-गेझा मार्ग से काजबागून-सारा मार्ग का शेष भाग भी बनेगा। यह मार्ग गाजियाबाद की सीमा तक जाता है। इसका 70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माण होगा। इस सड़क के बनने से मेरठ और गाजियाबाद के बीच आवागमन और आसान हो जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा कदम उठाया गया है। दौराला-मसूरी अन्य जिला मार्ग पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स का सुधार किया जाएगा। समोली, पनवाड़ी, लावड़, खरदौनी, महल और मोहम्मदपुर गांव में जहां आबादी शुरू होती है उसके पास टेबल टॉप हंप बनाए जाएंगे। इससे यातायात सरपट न दौड़कर थोड़ा रुककर निकलेगा। कुछ प्रमुख जंक्शनों का सुधार होगा। इस कार्य पर एक करोड़ 11 लाख रुपये खर्च होंगे।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये सभी कार्य शीघ्र शुरू करा दिए जाएंगे और निर्धारित समय में पूरे कर लिए जाएंगे। सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में ये सड़कें बनने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक लाने-ले जाने में सुविधा होगी। ब्लैक स्पॉट ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। अब करनावल, खेड़ी, सारा, काजबागून सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर गेझा मार्ग से काजबादगून तक और ब्लैक स्पॉट का कार्य छह-छह माह में पूरा होगा जबकि करनावल से ग्राम खेड़ी तक मिसिंग लिंक का निव निर्माण साल भर में पूरा होगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें