चार्ज़िंग रैम वारियर मेमोरियल पर कारगिल विजय दिवस पर पुष्पचक्र अर्पित करते सैन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस के 23 वर्ष पूरे होने पर मेरठ केंट स्थित 22 डिव के चार्जिंग रैम वारियर मेमोरियल पर शहीदों के शौर्य को नमन किया गया। पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी सेना मेडल, युद्ध सेना मेडल अनुपम भागी ने सलामी देते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। वहीं, इससे पहले पूर्व सैनिकों ने मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
जीओसी अनुपम भागी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदानियों का एक उदाहरण है ।इसके अलावा उन्होंने वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपकी हर संभव मदद के लिए तैयार है । हमारे कार्यालय में आप स्वयं आकर किसी भी समस्या पर बात कर सकते हैं या फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से हमें बता सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद जीओसी ने एक-एक कर वीरांगना से उनकी समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। वहीं, 11 वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर यूपी वेटरन्स लीग के अध्यक्ष एसएस अहलावत ने भी सलामी दी। सैन्य सलामी के साथ शहीदों के बलिदान को याद किया गया।