हाईवे पर हादसे में बच्ची की मौत, बहन और मां घायल
मोदीपुरम। खड़ौली गांव के सामने रविवार को हाईवे पार करते समय बाइक की टक्कर से मां और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।
खडौली गांव निवासी साक्षी ने बताया कि उसकी शादी दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव में हुई है। वह कुछ दिन पहले अपनी दोनों बेटियों को लेकर मायके आई थी। सोमवार को शिवरात्रि का पर्व होने के चलते रविवार को वह अपनी ससुराल लौट रही थी। गांव के सामने हाइवे पार करने के दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान अवनी (7) की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।