फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: करन बने टॉपर, पढ़ाई का ऐसा जुनून, मां को छीननी पड़ती थी किताब, पिता सरहद पर तैनात

Tue, 13 May 2025 07:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

करन ने पीसीएम स्ट्रीम से 12वीं कक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जेईई मेंस में भी उन्होंने मेरठ में टॉप किया और अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन
करन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र करन ने परचम लहरा दिया है। पीसीएम स्ट्रीम से अध्ययन करने वाले करन ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  करन के पिता बबलू सिंह बीएसएफ में हैं। उनकी मां ममता ने बताया कि करन दिन रात पढ़ाई करता था। कई बार उससे किताब छीननी पड़ती थी। 
विज्ञापन

करन ने बताया कि शिक्षकों द्वारा जो पढ़ाया जाता था, उसी के अध्ययन के अनुसार उन्होंने यह सफलता हासिल की है। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा जो अलग से विशेष रूप से स्टडी कराई जाती थी, उससे तैयारी करने में काफी मदद मिलती थी। वह कहते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी भी सब्जेक्ट की कोई कोचिंग नहीं ली। उनका पूरा फोकस जेईई एडवांस्ड और जेईई मेंस की परीक्षाओं को लेकर था।

यह भी पढ़ें...
CBSE 12th Result: मेरठ के करन पिलानिया ने 99.80% अंकों के साथ मारी बाजी, छात्राओं का रहा बेहतरीन प्रदर्शन    
 

बिना तनाव करें पढ़ाई पर फोकस
करन का कहना है कि एग्जाम के दौरान कभी भी तनाव नहीं लेना चाहिए। अगर आप बिना तनाव लिए अपनी परीक्षाओं पर फोकस करेंगे, तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। क्योंकि परीक्षाओं में जो भी क्वेश्चन पूछे जाते हैं, वह सभी आपको क्लास के समय टीचर द्वारा कराए जाते हैं। ऐसे में अगर आप क्लास के दौरान ही सभी सब्जेक्ट का अच्छी तरीके से अध्ययन करेंगे, तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके फिजिक्स, इंग्लिश, मैथ्स, पेंटिंग्स में 100 नंबर हैं, केमिस्ट्री में 99 अंक हैं। उनके कुल 500/499 अंक हैं।
 
विज्ञापन

दिन रात पढ़ाई से मिली सफलता
करन पिलानिया की माता ममता हाउस वाइफ हैं। पिता बबलू सिंह बीएसएफ में हैं। आजकल उनकी तैनाती राजौरी कश्मीर में है। मूल रूप से बुलंदशहर के बांहपुर स्याना के बबलू सिंह परिवार के साथ रोहटा रोड पर वर्णिका स्टेट कॉलोनी में रहते हैं। बेटी साक्षी पिलानिया आठवीं में है। माता ममता बताती हैं कि करन के पढ़ने का कोई समय नहीं था। दिन-रात बस पढ़ाई ही करता रहता था। कई बार तो किताब छीननी पड़ती थी। करन सोशल मीडिया से दूर हैं। वो आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। जेईई मेंस में भी उन्होंने मेरठ में टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया में 2301वीं रैंक है। अब वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। करन को टेबिल टेनिस और क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें