यूपी के मेरठ स्थित सरधना नगर के गांव कपसाड़ से अपहृत रूबी को पुलिस ने शनिवार देर रात हरिद्वार से बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पारस सोम को भी गिरफ्तार कर लिया। रूबी को परिवार को ना सौंपते हुए पहले नारी निकेतन में रखा गया।
वहीं बहन की बरामदगी के बाद भाई नरसी का बयान सामने आया। नरसी ने कहा कि उनकी बहन के ऊपर कोई भी ज़ोर दबाव ना दे। उनकी बहन और परिवार को जान का खतरा है। साथ ही कैमरे पर अपनी बहन के लिए बोला कि "बहन तू किसी से डरियो मत, तेरे भाई साथ खड़े हैं, मां तो मर गई"।
नहीं थम रहीं पिता सतेंद्र की सिसकियां
गांव की गली में अपनी बेटी की राह देख रहे पिता सतेंद्र की सिसकियां सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सतेंद्र बस यही दोहरा रहे थे कि मेरी बेटी अपनी मां को आखिरी बार देख तक नहीं सकी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से केवल एक ही सवाल पूछ रहे हैं हमारी रूबी कब वापस आएगी।
ये भी देखें...
कपसाड़ कांड: सुनीता के बेटे नरसी से बोले संगीत सोम- समता मूलक दल वालों को यहां से हटाओ, नहीं तो मैं जा रहा हूं