फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: अस्पताल के डॉक्टरों और पीड़ित परिवार के बयान लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की युवती रूबी के अपहरण और विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की हत्या के मामले में पुलिस जांच में तेजी लाई है। वारदात के संबंध में दो चश्मदीद गवाहों के बयान जल्द दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा पीड़ित परिवार और सुनीता का उपचार करने वाले डॉक्टरों समेत घटना से जुड़े अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। फोरेंसिक और सर्विलांस टीमों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह वारदात आठ जनवरी को सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई थी जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं और राजनीतिक गलियारों में भी गरमाहट पैदा की। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 10 जनवरी को आरोपी पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था और युवती रूबी को भी बरामद कर लिया था। पारस सोम को जेल भेज दिया गया है जबकि उसके बालिग या नाबालिग होने का फैसला 22 जनवरी को कोर्ट सुनाएगी। रूबी को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इन लोगों के होंगे बयान
एसटी-एससी एक्ट के तहत दर्ज इस मामले की विवेचना सीओ सरधना आशुतोष कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार वारदात के समय गांव की दो किशोरियां भी मौजूद थीं जो नाबालिग हैं। उनके बयान जल्द दर्ज होंगे। इसके अतिरिक्त, मृतका के परिजन, अस्पताल में भर्ती कराने वाले ग्रामीण, उपचार करने वाले डॉक्टर और आरोपी पारस सोम के संपर्क में रहे लोगों सहित सभी संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इन सभी को गवाह बनाया जाएगा। सर्विलांस और फोरेंसिक टीमों के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कपसाड़ और ज्वालागढ़ के रोहित उर्फ सोनू हत्याकांड दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की है। पुलिस इन मामलों की गंभीरता से विवेचना कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें