फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: पारस सोम ने जेल में ऐसे बिताई पहली रात, खुद को नाबालिग बताकर मांगी मदद

Mon, 12 Jan 2026 04:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कपसाड़ कांड के मुख्य आरोपी पारस सोम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेजा गया। पहली रात उसने चैन से सोकर बिताई और खुद को नाबालिग बताते हुए मदद की मांग की।

विज्ञापन
वीरेश राज शर्मा, जेल अधीक्षक मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कपसाड़ कांड के मुख्य आरोपी पारस सोम को रविवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन


नए बंदियों की बैरक में रखा गया
जेल वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि पारस सोम को जेल में नए बंदियों की बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन की ओर से उसे कंबल, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: गांव में अघोषित कर्फ्यू, पड़ोसी भी नजरबंद, छावनी बना क्षेत्र, आज घर जा सकती है रूबी
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पहली रात चैन की नींद
जेल सूत्रों के अनुसार पारस ने जेल में अपनी पहली रात चैन से बिताई। वह काफी देर तक सोया रहा और उसकी सेहत संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं।

नाबालिग होने का किया दावा
जेल वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि पारस सोम ने खुद को नाबालिग बताते हुए इस संबंध में मदद की मांग की है। जेल प्रशासन द्वारा उसके बयान को नियमानुसार दर्ज किया गया है।

मिलने कोई नहीं पहुंचा
सोमवार को जेल में पारस सोम से मिलने के लिए अब तक कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है। जेल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें