टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को मेरठ प्रीमियर क्रिकेट लीग (एमपीसीएल) का शुभारंभ किया। इस मौके पर कपिल देव ने कहा कि मेरठ के बल्लो की तरह अब मेरठ के खिलाड़ी भी कमाल कर रहे हैं। मेरठ के बल्लों से ही चौके और छक्कों की बारिश होती है। लेकिन मुझे इस बात का दुःख है कि आपने हमारे समय में ऐसे बल्ले क्यों नहीं बनाए।
अपने देश को सबसे पहला वर्ल्डकप दिलाने और इतिहास के पन्नों में भारत का नाम दर्ज कराने वाले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने खिलाड़ियों से कहा कि अपनी मातृ भाषा को प्यार करो और आगे बढ़ो।