फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ों ने भरी उछाल, जंपिंग में दिखाया कमाल

Tue, 07 Feb 2017 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुड़सवारी के खिलाड़ी और शौकीनों का शो आरवीसी कॉलेज एंड सेंटर के ग्राउंड पर शुरू हो चुका है। सोमवार को मेरठ हार्स शो की ओपनिंग शानदार रही। 10 टीम और 64 राइडर जब अपने-अपने घोड़ों के साथ मैदान में उतरे तो कड़ी प्रतियोगिता की तस्वीर साफ हो गई। सेना के जांबाजों का हुनर और सिविलियन राइडर्स की परख आमने-सामने थी। मुकाबले आर्मी सर्विस कोर के नाम रहे। टीम और व्यक्तिगत इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। सिविलियन दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन


आरवीसी सेंटर के एरिना नंबर एक और दो पर प्रतियोगिता हुई। टीम इवेंट में एएससी की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे पर आरवीसी टीम बी, तीसरे पर एपीजे सत्या ग्रुप और चौथे पर आरवीसी टीम ए रही। पहले स्थान पर रहने वाली टीम में मेजर अमित सिनसिनवार (घोड़ा रिमाउंट वीएल), कैप्टन अर्पित राणा (ओबरा), विकास यादव (अजगर) और सुरेंद्र (रेडवुड) शामिल रहे। दूसरे नंबर पर आरवीसी की बी टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक मिश्रा (अकबर), दफेदार शांतनु कुमार (वोलकेनो), विजय प्रताप (वैलेनटाइन), लांस दफेदार के दिलीप (टाई अप) रहे। तीसरे स्थान पर एपीजे सत्या ग्रुप टीम की कविता (स्विटनस वारलोर्ड), डॉ. नेहा बरलिया (कोरनिलियस), लेफ्टिनेंट कर्नल राज संग्राम सिंह (अमारा), कैप्टन प्रीतम मिश्रा (रीडीम माई हार्ट) रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले स्थान पर एएससी के मेजर अमित सिनसिनवार और उनका घोड़ा रिमाउंट वीएल, दूसरे नंबर पर मोदी ग्रुप की पिया मोदी और उनका घोड़ा अबराजू, तीसरे स्थान पर एपीजे सत्या ग्रुप की डॉ. नेहा बरलिया और उनका घोड़ा कोरनिलियस और चौथे नंबर पर एएससी इक्वेस्ट्रियन टीम के कैप्टन अर्पित राणा और उनका घोड़ा ओबरा रहा।

आज से नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप
मेरठ हार्स शो में 64 राइडर पहुंचे। इनमें चार महिला राइडर हैं। 10 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार से नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप शुरू होगी। इसके लिए 103 एंट्री आई हैं। ग्रांट प्री के लिए तीन एंट्री हैं। क्रास कंट्री 14 फरवरी को होगी। सीसीआई वन स्टार प्रतियोगिता 15 से 17 फरवरी तक होगी। मंगलवार को नोविस जंपिंग नार्मल और एमएचएस प्री लिम जंपिंग फाल्ड एंड आउट प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


सिविलियन राइडर्स ने जीता दिल
पहले दिन सिविलियन राइडर्स पहला स्थान भले ही न हासिल कर पाए हों, लेकिन दिल जरूर जीता। दो महिला राइडर्स ने शानदार खेल दिखाए। मोदी ग्रुप टीम से खेल रहीं पिया मोदी ने अपने घोड़े अबराजू के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे नंबर पर रहीं डॉ. नेहा बरलिया ने भी अच्छा खेल दिखाया। डॉ. नेहा एपीजे सत्या ग्रुप की बोर्ड ऑफ मेंबर्स हैं। वह अपनी टीम की साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। डॉ. नेहा को घुड़सवारी का शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें