फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण-मेघनाद में हुआ युद्घ, गूंजा जय श्रीराम

Fri, 19 Oct 2018 02:17 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड पर गुरु मां नीलिमा नंद महाराज के सानिध्य में गुरुवार को कलाकारों ने मेघनाद वध की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने दर्शाया कि कुंभकरण के वध का समाचार सुनकर रावण अति दुखी हो उठता है। जिसके बाद रावण ने मेघनाथ को रण में भेजा। मेघनाथ द्वारा वीरता का वर्णन करना और विजय के लिए यज्ञ करने तथा वानरों व लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध किए जाने की लीला का कलाकारों ने सजीव मंचन किया। इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के मुख्य संयोजक विवेक बाजपेयी, महामंत्री मनोज गुप्ता, अंकुर प्रजापति, गौरव गजनी, रजत गुप्ता, शुभम त्यागी, सौरभ शर्मा, मनोज गोस्वामी, अंशुल गुप्ता, विवेक राज,  गौरव वाल्मीकि, सौरभ प्रजापति, अजय कश्यप, मयूर गुप्ता, ओम कुमार त्यागी, विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मुख्य रहे।
-श्री रामलीला कमेटी की ओर से रजबन बड़ा बाजार में आयोजित श्री रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंच पर रामलीला में सूर्पणखा की नाक छेदन और खर-दूषण युद्घ की लीला दिखाई।
विज्ञापन

रामलीला का उद्घघाटन अजय बंसल ने किया। प्रथम तिलक रामशंकर अवस्थी, विजय कुमार, अजय, सतीश, सुरेंद्र भटेजा, हिम्मत राज आदि ने किया। इस अवसर पर मनोज बंसल, मोहित बंसल, सत्तो लाला, शरद शर्मा, सुनील लाला, बब्बू साहनी, उमेश कुमार, कुलदीप मित्तल, मनी बंसल, राजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

- श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से जिमखाना मैदान में मेघनाद वध, अहिरावण वध का मंचन किया गया। इस अवसर पर पियूष शास्त्री,राकेश गर्ग,मनोज माहेश्वरी, महेश बाली, विकास चौबे, जितेंद्र मणि, संजीव गुप्ता, प्रतीक जिंदल, अशोक अग्रवाल, सुशील गर्ग, पवन मित्तल, रमन सिंहल, अंकित गुप्ता, अपार मेहरा, सर्वेश रस्तोगी, रामकुमार, प्रद्युमन गोयल आदि मुख्य का योगदान रहा। इसके अलावा लालकुर्ती स्थित स्काउट गाइड भवन परिसर में श्रीरामलीला में कलाकारों ने मेघनाद, वध से प्रारंभ होकर सलोचना सती, अहिरावण वध की लीला का मंचन किया। इस अवसर पर पूरन सिंह, देवी दत्त शर्मा, हरिओम जोशी, जगत सिंह आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें