फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टायर फटने से कांवड़ियों की डीसीएम पलटी, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर वलीदपुर कट के पास शुक्रवार रात टायर फटने से कांवड़ियों की डीजे लगी डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी चालक सोनू कुमार अपने साथियों के साथ डीजे लगी डीसीएम से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। वलीदपुर गांव के सामने अचानक डीसीएम का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गया। हादसे में राहत की बात रही कि डीसीएम में सवार सभी कांवड़िये सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि टायर फटने के कारण हादसा हुआ था। क्षतिग्रस्त टायर बदलने के बाद कांवड़िये दोबारा हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें