फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ सेवा शिविर से उठकर गंगनहर में कूदा कांवड़िया, गोताखोरों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुरुग्राम के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। पूठखास गंगनहर पुल स्थित कांवड़ सेवा शिविर में विश्राम कर रहा एक कांवड़िया शनिवार दोपहर अचानक गंगनहर में कूद गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पूठखास गंगनहर पुल पर संचालित कांवड़ सेवा शिविर में कई शिवभक्त विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक कांवड़िया अचानक शिविर से उठकर गंगनहर की ओर गया और देखते-ही-देखते गहरे पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

गंगनहर किनारे तैनात गोताखोरों ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगाई और कांवड़िये को डूबने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कांवड़िये के बैग से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पंकज शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी गली नंबर-6, सूरत नगर फेज-2, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गोताखोरों की सतर्कता से कांवड़िये की जान बच गई। उसका उपचार कराया जा रहा है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
-

कांवड़िये की हालत बिगड़ीसरधना। गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित मानपुरी के पास शनिवार को एक कांवड़ सेवा शिविर में राजस्थान के एक शिवभक्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे वापस शिविर भेज दिया गया। राजस्थान के अलवर निवासी राजवीर सिंह पुत्र चोमू हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। शनिवार को मानपुरी के निकट कांवड़ सेवा शिविर में विश्राम के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें वापस कांवड़ सेवा शिविर पहुंचा दिया।

लाहौर गढ़ कांवड़ मार्ग पर हाई मास्ट लाइट चालू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। लाहौर गढ़ गांव के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर लाहौर गढ़-रजबहा कांवड़ मार्ग पर स्थापित हाईमास्ट लाइट का विद्युत कनेक्शन जल्द कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाई मास्ट लाइट लगने के बावजूद बिजली कनेक्शन न होने से रात में पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि मार्ग के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के कारण तकनीकी दिक्कत आ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कह रहा है, जो उनके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। यदि हाई मास्ट लाइट चालू हो जाए तो रात के समय मार्ग पर पर्याप्त रोशनी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें